साहेबगंज

8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

45हजार600रुपये नकद,मोबाइल व बाइक भी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साठिबगंज जिले की नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक तस्कर को करीब आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके पास से45हजार 600रुपये नकद,मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।सदर सीओ व इंस्पेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि दूसरे राज्यों से गांजा की खेप साहिबगंज लाकर यहां से मिर्जाचौकी,पीरपैंती व भागलपुर क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर विशेप छापामारी दल का गठन किया गया था।वही बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रेलवे नॉर्थ कॉलोनी,कलिंगा होटल के सामने वाली गली में घेराबंदी की।जिसके बाद आरक्षी मंटू यादव व हवलदार मो उमर इकबाल ने सिविल ड्रेस में गांजा तस्कर का पीछा कर नॉर्थ कॉलोनी से मोटर- साइकिल से गांजा लेकर जा रहे छोटी कोदर जन्ना के रहने वाले फिरोज अख्तर उम्र38वर्ष को धर दबोच लिया।वही गांजा तस्कर को दवोचने पर उसे नगर थाना लाया गया,नगर थाना ले जाते समय दर्जनों लोगों ने देखा।अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पीठ के पीछे बैग में सेलोटेप से बंधे आठ बंडलों में लगभग आठ किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्ती सूची बना कर जप्त किया गया।आगे नगर थाना पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साहिबगंज सदर अस्पताल में शारीरिक जांच करवाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।वही छापामारी दल में सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू,नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, एसआई प्रकाश रंजन सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button