पाकुड़

राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

Ration shop robbery case solved; four arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी गांव में 2 अक्टूबर को राशन दुकान में फायरिंग कर लूट के प्रयास का पुलिस ने पांच दिनों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मीडिया को साझा करते हुए कहा कि पकड़े गये सभी ने पूछताछ में राशन दुकान लूट की कोशिश में संलिप्तता स्वीकार की है। कांड के उद्भेदन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित SIT ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे आंगनगड़िया गांव के फुटबॉल मैदान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के द्वारा पकड़े गये व्यक्ति में कोलेश हांसदा, हेमलाल हेम्ब्रम, रामरंजन महतो और सियान महतो शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के मुताबिक कोलेश हांसदा के खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button