दुष्कर्म की घटना में वांछित बदमाश के साथ थाना खुर्जा देहात पुलिस की हुई मुठभेड़
जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में अपने एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर : खुर्जा में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 07/08/10/2026 की रात्रि थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रान्तर्गत घटित दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त नहर पटरी के पास मौजूद है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार घायल अभियुक्त की पहचान शफीक पुत्र रफीक, निवासी मौहल्ला फैसलाबाद, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस एवं एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई है उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार वांछित अभियुक्त शफीक द्वारा थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना खुर्जा देहात पर मु.अ.सं.- 308/26 धारा 70(1) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि घटना के दिन उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था जिसकी तलाश करने के लिए वह पुनः घटनास्थल पर आया था पुलिस द्वारा अभियुक्त शफीक के साथी भूरा पुत्र मुमत्याज निवासी नरसलघाट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर को भी गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता शफीक पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, घायल भूरा पुत्र मुमत्याज निवासी नरसलघाट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, बरामदगी एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर यूपी 13 पीएच 8625, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा गिरफ्तार करने वाली थाना खुर्जा देहात पुलिस टीम भुवनेश कुमार सिंह थाना प्रभारी खुर्जा देहात, एस आई मोहसीन अहमद, एस आई विजय कुमार, एस आई शिवा कुमार, अमित कुमार, अनुभव कुमार, रामकान्त, परविन्द्र, ।




