बेतुल

बैतूल 75 कदम मिशन के तहत कैंसर एवं पॉलीथिन मुक्त अभियान संपन्न

परशुराम चौक से कॉलेज-कालापाठा रोड कारगिल चौक चलाया जनजागरूकता अभियान, लोगों को स्वच्छता और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। शहर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘75 कदम मिशन’ के तहत परशुराम चौक से कॉलेज-कालापाठा रोडकारगिल चौक क्षेत्र में कैंसर एवं पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। अभियान से जुड़े सदस्यों ने क्षेत्र में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है। इनके लगातार सेवन से कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे से दूर रहने के लिए आगे आना चाहिए।

पॉलीथिन के उपयोग से होने वाले नुकसान बताए

अभियान के दौरान पॉलीथिन एवं प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। लोगों से बाजार जाते समय कपड़े अथवा अन्य पुन: उपयोग किए जा सकने वाले थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई। अभियान में पॉलीथिन मुक्त शहर के लिए आम नागरिकों की सहभागिता को आवश्यक बताया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यदि लोग अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाएं तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का लिया संकल्प

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, पॉलीथिन का उपयोग कम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। अभियान के आयोजकों ने कहा कि ‘75 कदम मिशन’ का उद्देश्य केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

परशुराम चौक से कॉलेज-कालापाठा रोडकारगिल चौक क्षेत्र में आयोजित इस अभियान में स्थानीय नागरिकों एवं अभियान से जुड़ेआभियान में नवल सिंह टाकुर, डॉ.चंद्रशेखर त्रिपाटी, नारायण मिश्रा, नारायण चढ़ोकार, हेमंतचंद्र बबलूदबे,रमेश भाटिया पिंक भाटिया, राकेश शर्मा, इंदरप्रीत वालिया, दीप मालवीय सत्यंद्र नागले, दीपक नामदेव, वसीम कुरैशी, राहुल सिंह टाकुर सहित बडी संख्या में नागरिकों ने कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अभियान के माध्यम से लोगों को ‘नशामुक्त जीवन, कैंसर से बचाव और पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण’ का संदेश दिया गया।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button