बागपत
बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष के पति अश्वनी तोमर का 52वां जन्मदिन सादगी से मनाया
परिजनों और शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की बधाई, भाई बिट्टू तोमर व बेटे उज्जवल तोमर रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष बबिता तोमर के पति अश्वनी तोमर का 52वां जन्मदिन परिजनों, करीबियों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अश्वनी तोमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर परिवार के सदस्य एवं करीबी लोग मौजूद रहे। अश्वनी तोमर के भाई बिट्टू तोमर और बेटे उज्जवल तोमर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में किसी तरह का तामझाम नहीं किया गया और परिवार व परिचितों के बीच सादगीपूर्ण माहौल में जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर शोकिनपाल तोमर, योगेश तोमर, इमरान तोमर, राहुल, अनिल, प्रमोद, नागेंद्र, हाशिम, रुपेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अश्वनी तोमर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
परिजनों और शुभचिंतकों ने कहा कि जन्मदिन का अवसर अपनेपन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर होता है। इसी भावना के साथ अश्वनी तोमर का जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके साथ समय बिताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


