पाकुड़

पाकुड़ सदर अस्पताल का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Congress delegation visits Pakur Sadar Hospital; expresses displeasure over mismanagement.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ स्थित सदर अस्पताल का कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं एवं वार्डों की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान इलाजरत मरीजों के वार्डों में पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने, पंखों की खराब स्थिति और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार लाने का अनुरोध किया। दौरे के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा वार्डों में बिजली और पंखों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को इलाज के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं भी समय पर मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस संबंध में सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि तकनीकी कर्मचारियों के माध्यम से वार्डों की लाइटिंग व्यवस्था में सुधार कराया जायेगा तथा खराब पंखों को भी दुरुस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। अस्पताल में जो भी जरूरी सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें भी नियमानुसार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो। सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने यह भी कहा कि मरीजों की देख-रेख और चिकित्सा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों, विशेषकर सम्बन्धित नर्सों से जवाब- तलब किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से दिए गये आश्वासन के अनुरूप जल्द कार्रवाई की जायेगी और मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। कहा यदि आगे कोई त्रुटी देखने को मिले तो धरना पर बैठकर इसका पूरजोर विरोध किया जायेगा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button