साहेबगंज
साहिबगंज में व्यापारियों में फूट,संस्थापकों ने ईस्टर्न झारखंड चेंबर को किया भंग,नया संगठन बनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के व्यापारी संगठन में बड़ा विवाद सामने आया है।ईस्टर्न झारखंड चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संस्थापक और संरक्षक सदस्यों ने पुराने संगठन को भंग कर नया संगठन बनाने का ऐलान किया है।वही सबसे पहले उत्सव बैंक्वेट हॉल में नए संगठन के अध्यक्ष नवीन भगत एवं सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री की माता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,जिसके बाद2मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया।वही शुक्रवार को उत्सव बैंक्वेट हॉल में प्रेस वार्ता कर संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष सज्जन पोद्दार,सुनील भरतिया और नवीन भगत ने यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि इसकी सूचना फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची को दे दी गई है।आगे सज्जन पोद्दार ने कहा कि2007में हमने इस संगठन को बनाया और सींचा है, नियम था कि अध्यक्ष एक टर्म और सचिव दो टर्म रहेगा, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए13सदस्यों को निष्कासित कर दिया।राजेश हमें निकालने वाले कौन होते हैं? सर्वसम्मति से हमने संगठन को भंग कर दिया है।उन्होंने आगे बताया कि व्यापारियों के हित के लिए आज से साहिबगंज मर्चेंट चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नाम से नया संगठन बनाया गया है।सुनील भरतिया ने कहा कि राजेश अग्रवाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,वे कोई व्यापारी हित का काम नहीं कर रहे हैं।नवीन भगत और उपाध्यक्ष अंकित केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें बैठकों की सूचना नहीं दी जाती थी और व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया था,चेंबर को राजनीति और जातिवाद का अखाड़ा बनाया जा रहा है।वही मौके पर मर्चेंट चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष नवीन भगत,संरक्षक सज्जन पोद्दार,सुनील भरतीया,अंकित केजरीवाल, अनिल सिंह,अजय डोकानिया, शुभम पोद्दार,अनूप सिंह,रवि अजवानी,मो.जाहिद खान सहित अन्य मौजूद थे।



