त्योहार में अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई : सी ओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को कसमार थाना परिसर में सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। तथा संचालन शकुर अंसारी ने किया।बैठक में मुख्य रूप से कसमार प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम मौजूद थे।बैठक में विभिन्न गांव व पंचायतों के सभी समुदाय , पंचायत प्रतिनिधि , बुध्दिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।बैठक में लोगों ने अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए दुर्गा पूजा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण व शांति से मनाने की अपील की। कसमार में भाईचारे की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती है। अध्यक्षता कर रहे कसमार सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान अफवाह फैलाकर माहौल अशांत करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। सीओ ने कहा कि पूजा पंडालों सीसीटीवी कैमरा लगाने , श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में वाॅलोंटियरस तैनात करने को कहा। वहीं पंडाल में बिजली के खुले तार , बिना सिवच के तार व अवैध कनेक्शन ना करें इसके लिए विद्युत विभाग से संपर्क कर उचित व्यवस्था करें । बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि शांतिपूर्ण व भाईचारा के साथ त्योहार को मनाएं। कहीं कोई अप्रिय घटना या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है , तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों व हुडदंगीयों पर विशेष पैनी नजर रखी जायेगी। त्योहार में पंडाल के इर्द-गिर्द शराब पीकर घूमने वालों तथा हुडदंग के विरूद्ध शक्ति से पेश आया जाएगा।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शराब बेचने व पीने वाले सीधे जायेंगे जेल। वहीं शराब के साथ-साथ किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ के शेवन कर शांति भंग करने का प्रयास करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। मौक पर पूर्व 20सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, मधुकरपुर मुखिया राजेन्द्र महतो, पंंसस नागेन्द्र नायक ,जगेश्वर मुर्मू, दिलीप महतो, पंसस प्रतिनिधि शिशुपाल महतो,राजेश कपरदार, सनातन महतो, कसमार थाना के एसआई रंजन कुमार, एएसआई रोजिद आलम, सत्येंद्र कुमार,पंकज कुमार,अनुप शर्मा, पूजा समिति के सुनील कपरदार, हीरालाल स्वर्णकार,अजय नायक, सुनील कुमार चौबे, अधीर चन्द्र शर्मा,काजल मुखर्जी,अरविंद सिंह ,संजय स्वर्णकार,सुबोध महतो, रमेश वर्मा, प्रताप सिंह, अमितेज जायसवाल, तनवीर आलम, सृष्टिधर महतो, सुभाष झा, विनोद सिंह,अमितेज जायसवाल,महेश सिंह आदि दर्जनों पूजा समिति तथा गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।



