बरेली

धूपेन्द्र जायसवाल बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड में धूपेन्द्र जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेमनगर में सूर्या बैंक्वेट हॉल के निकट निवासी धूपेन्द्र जायसवाल के मनोनयन से समर्थकों में खुशी की लहर है।
मनोनयन पत्र सपा जिलाध्यक्ष सुबलेश यादव ने सौंपा। इस पहल में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज़ अहमद की अहम भूमिका रही। उन्होंने धूपेन्द्र को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपेक्षा जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button