खैरथल

खैरथल में दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

सभापति विक्रम चौधरी ने स्वयं किया अभियान का नेतृत्व 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल में नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। रेलवे फाटक से मातोर रोड़ पैटोल पम्प तक तथा स्टेशन मार्ग पर कार्रवाई हुई। इस दौरान जेसीबी से सड़क पर बने टीनशेड, चबूतरे और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया। और स्टेशन रोड़ पर पूर्व मे नगरपरिषद द्वारा बनाये गये डिवाइडर को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया इस डिवाइडर पर स्टीट वैण्डर छोटे मोटे सामान बेचते रहे है इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा
दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ अभियान देर शाम तक जारी रहा सभापति विक्रम चौधरी स्वयं अभियान को लीड करते रहे
इस मौके पर पत्रकारों के स वालो का जबाब देते हुए सभापति विक्रम चौधरी ने कहा अतिक्रमण हटाओ अभियान मे हमें व्यापारियों और आमजन का पूर्ण समर्थन व सहयोग मिल रहा है जो राजनिति के कारण भेदभाव व मनमानी का आरोप लगा रहे वे स्वयं खैरथल मे अतिक्रमण करने और बढ़ावा देने के जुम्मेवार है अभियान जारी रहेगा पहले अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता होती रही है अब अतिक्रमण हटाया ही जाएगा
एनपीटी के सवाल पर विक्रम चौधरी ने कहा जिन बैंको के पास पार्किंग नही है सड़को पर पार्किंग हो रही है उन्हे नोटिस दिया गया है वो या तो पार्किंग की अपनी व्यवस्था करें या अपना स्थान बदल ले नियम विरूद्ध पार्किंग नही होने दी जाएगी। ज्ञात रहे खैरथल मे एसबीआई किशनगढ रोड़, मातोर रोड़ एवम् बडौदा बैक मातोर रोड के पास पार्किंग नही है मुख्य सड़क पर आधी रोड़ हर दिन रूकी रहती है
अभियान में नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी, जेईएन मोतीलाल वर्मा सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान खैरथल थाना पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने एक के बाद एक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।
जेसीबी से दुकानों के बाहर नाले पर पक्के अतिक्रमण तोड़े गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button