बुलंदशहर

जनपदीय एथलीट प्रतियोगिता में लोक किसान इंटर कालेज के नितिन ने जीते रजत पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

औरंगाबाद बुलंदशहर एथलीट प्रतियोगिता में लोक किसान इंटर कालेज ईलना के छात्र नितिन कुमार ने 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीते।
मुस्लिम इंटर कालेज बुलंदशहर में आयोजित 70वीं जनपदीय प्रतियोगिता में नितिन ने दो रजत पदक जीते। नितिन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य नानक चंद एवं खेल प्रशिक्षक मोहित सिंह को दिया। प्रधानाचार्य नानक चंद ने अपने विद्यालय के होनहार छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button