बुलंदशहर

नवरात्र की तैयारियां पूरी महाकाली शोभायात्रा और रामलीला को लेकर पुलिस मुस्तैद पर्व पर मीट-अण्डे की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

मन्दिरों का खुद जायजा ले रहे कस्बा इंचार्ज

मीट और अण्डे की बिक्री पर पूरी तरह रोक
रामलीला की तैयारियां भी पूरी
शान्ति और भाईचारे की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

शिकारपुर : शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है त्यौहार को शान्ति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है नगर में निकलने वाली मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा और ऐतिहासिक रामलीला मंचन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहे है उन्होंने स्वयं नगर के विभिन्न मन्दिरों का दौरा किया और वहां के मुख्य पुजारियों व पंडित जी से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया अमित कुमार, ने मन्दिर प्रबंधन से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की और पुलिस बल की तैनाती का भरोसा दिया त्यौहार की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए है कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में मीट, अण्डा, और किसी भी प्रकार की मांसाहारी चीजों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी नवरात्रि के दौरान नगर में आयोजित होने वाली पारंपरिक रामलीला की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है पुलिस प्रशासन ने आयोजन समिति के साथ मिलकर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की रूपरेखा तैयार की है ताकि दर्शक बिना किसी बाधा के प्रभु श्री राम की लीला का आनंद ले सके कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे नवरात्रि के इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा शान्ति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उन्होंने कहा कि पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैद है और हुड़दंग या शान्ति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button