साहेबगंज

साहिबगंज में कांग्रेस का काला दिवस पर हल्ला-बोल,CECज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में निकला विशाल आक्रोश मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी साहिबगंज द्वारा काला दिवस के रूप में व्यापक विरोध-प्रदर्शन एवं आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया।कांग्रेस कार्यकर्ता बांह पर काला पट्टा और काला गमछा धारण कर जिला कांग्रेस कार्यालय से सड़कों पर उतरे।यह आक्रोश मार्च गांधी चौक, चौक बाजार,एलसी रोड,सब्जी मंडी,स्टेशन चौक,ग्रीन होटल, कॉलेज रोड होते हुए पूर्वी रेलवे फाटक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।पूरे रास्ते कार्यकर्ता ने वोट बचाओ-देश बचाओ,लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओऔर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा आज का काला दिवस लोकतंत्र और देश के करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।चुनाव आयोग कीSIR प्रक्रिया को लेकर जनता और विपक्ष के मन में गंभीर सवाल हैं।चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुएCECज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र,संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।वही इस कार्यक्रम में अंकुलचंद्र मिश्रा,मो कलीमुद्दीन,बास्की यादव,सरफराज आलम,डॉ सद्दाम हुसैन, अशोक दास,मो. लुकमान,राजेश सिंह,कौसर अलम,मृत्युंजय यादव,उमेश पांडे,सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष,अग्रणी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button