साहेबगंज

बरहरवा में बाल संरक्षण को लेकर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त बैठक,बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बरहरवा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई।संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देखरेख चंदा कुमारी के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज एवं मंथन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने थानाप्रभारी रूपेश कुमार यादव से मुलाकात की।बैठक में बाल मित्र पुलिस की भूमिका,बाल विवाह, बाल श्रम,बाल तस्करी एवं बाल शोषण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई और पुलिस व बाल संरक्षण इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।अधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य हर बच्चे को सुरक्षित बचपन,संरक्षण और सम्मानपूर्ण भविष्य देना है।गौरतलब है कि बच्चों से संबंधित किसी भी संकट या सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर1098पर संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button