हजारीबाग
हजारीबाग के ओरिया में 51वें वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा की अद्भुत शुरुआत – भव्य एवं विशाल जल कलश यात्रा
251 कलश यात्रियों ने किया सामूहिक उद्घोष, भक्तिभाव के साथ भ्रमण कर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में हुआ सरोबार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ शारदीय दुर्गा पूजा के शुभारंभ के उपलक्ष्य पर सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया के दुर्गा मंडप से रविवार को दुर्गा पूजा के 51वें वर्षगांठ पर भव्य एवं विशाल जल कलश यात्रा निकली। इस अवसर पर आचार्य संजय पाण्डेय एवं सौराज पाण्डेय ने सामुहिक रूप से शिवमंदिर प्रांगण में विधिवत संकल्प कराया। पंक्तिबद्ध एवं माथे में जय माता दी का पट्टा धारण कर आकार्षक कलश लेकर 251 कलश यात्री जय माता दी सहित मां भगवती के जयघोष के साथ एक साथ वहां से रवाना हुई। शिवमंदिर प्रांगण स्थित कुंआ से जल लेकर पूरे ग्राम का गाजे- बाजे के साथ भ्रमण किया। क्षेत्र भक्तिमय के वातावरण में सरोबार हो गया। ग्रामीणों ने कलश यात्रियों का हौसला वर्धन किया तथा जगतजननी मां दुर्गे से कलश यात्री एवं समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं हर मनोकामनाएं पूर्ण होने की मंगल कामना की। कलश यात्रा से भक्ति की भावना क्षेत्र में जागृत हुई। दुर्गा पूजा मंडप में कलश यात्रियों ने वापसी कर विधिवत रूप से अपने कलश का जल रखा। जिसके बाद कलश स्थापना की पूजन कार्य प्रांरभ हुआ। सार्वजनिक दुर्गा पूजा महासमिति, ओरिया अपना 51वें वर्षगांठ मना रहा है। मौके पर महासमिति के अध्यक्ष पंकज कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश कुमार दास, उपाध्यक्ष बासुदेव साव, राजेंद्र शर्मा, रितेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार, सुधीर यादव, महासचिव कौलेश्वर साव, उप सचिव रंजीत यादव, हरेन्द्र कुमार गुप्ता, संतोंष कुमार पासवान, निरंजन यादव, आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, उप कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी विजय यादव, पूजा प्रभारी संतोष कुमार पासवान, अभय शंकर पासवान, घनश्याम कुमार, शीतल पवन रजक, मानकी साव, व्यवस्थापक बालेश्वर साव, गोविन्द यादव, विनोद कुमार सिन्हा, केदार मण्डल, टिन्कु कुमार, संजय रविदास, अमृत राम (साहेब दा), सुरेश साव, गंगा राम, संतोष कुमार साव, रामनाथ राणा, राजदीप कुमार, नारायण यादव, दिलीप कुमार, द्वारिका साव, उदय शंकर पासवान, संजय पासवान, मनोरंजन मंत्री मोहन साव, गणपति राम, बाबुलाल राम, सहमीडिया प्रभारी गणपति राम, स्टोर कीपर गोवर्धन ठाकुर, सुरेश साव, संरक्षक अशोक कुमार यादव उर्फ जीतु यादव, दिलीप पासवान, बालेश्वर साव, गिरजा राम पासवान, शम्भू गोप, पूजारी रंजीत यादव, शैलेश पासवान, शैलेंद्र यादव, नरेश साव, अशोक यादव, प्रेम कुमार, दीपक कुमार, गोविन्द यादव, शिवम प्रकाश, रंधीर कुमार, होरिल साव, निकु कुमार, रमा साहू, अंकित यादव, राहुल यादव, रंजीत ठाकुर, मोहन ठाकुर, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित रहे।




