पाकुड़

पाकुड़ सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

The Civil Surgeon conducted a surprise inspection of Pakur Sadar Hospital and took stock of the facilities being provided to patients.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने देर शाम सोनाजोड़ी स्थित पाकुड़ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने लेबर रूम (प्रसव कक्ष), महिला वार्ड, पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड-2 तथा एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित वार्डों में मरीजों के उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावे उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों एवं मेडिकल अफसरों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही, अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन के इस औचक निरीक्षण को अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button