मध्य प्रदेश

लवकुश नगर नाले में मिला शव, मृतक कामता सोनी निकला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

छतरपुर मध्य प्रदेश : लवकुश नगर के रेस्ट हाउस के पास नाले में मिले अज्ञात शव की पहचान कामता सोनी के रूप में हुई है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लवकुश नगर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button