दो लाइसेंसी दुकानों के बावजूद गांव-गांव अवैध शराब काउंटर
आखिर अवैध शराब काउंटरों पर कार्रवाई क्यों नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर मध्य-प्रदेश : लवकुशनगर क्षेत्र में शासन द्वारा शराब की केवल दो लाइसेंसी दुकानें स्वीकृत हैं, इसके बावजूद शराब ठेकेदार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 35 से 40 अवैध शराब काउंटर संचालित किए जाने के आरोप लग रहे हैं। खुलेआम हो रही इस बिक्री पर आबकारी विभाग की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार हरद्वार में चार, देवनगर में एक, प्रतापपुरा में दो, गुढ़ा में एक, रनमऊ में एक, मुड़ेरी में चार, सिजई, बेड़ी, नगरौली, खोड़ा, बसंतपुर, मड़वा में दो, कटहरा में दो, अंधियारीबारी, धरमपुरा, बिगपुर, परसनिया, भैरा, शिल्पतपुरा में दो, बागमऊ, राजपुरवा तथा अक्टोन्हा में तीन सहित कई गांवों में शराब काउंटर चल रहे हैं। लवकुशनगर के चंदला रोड पर भी खुलेआम शराब परोसे जाने का आरोप है।
क्षेत्रवासियों ने आबकारी विभाग से मांग की है कि इन काउंटरों की जांच कर स्पष्ट किया जाए कि इनके पास वैध लाइसेंस है या नहीं, और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


