कंचन धामा सुधा मेघा कर्णवाल ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत सोमवार को कस्बा शाहबाद स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांव मित्रपुर के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 तथा आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने, साइबर अपराध से बचने और किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर उप निरीक्षक कंचन धामा व उप निरीक्षक शिवकुमार व महिला कांस्टेबल सुधा व महिला कांस्टेबल मेघा कर्णवाल आदि लोग शामिल रहे।



