बाराबंकी
दो दिवसीय मिशन शक्ति 5 द्वितीय चरण के अंतर्गत वृद्ध एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर मे एक सैकड़ा से अधिक लोगो का रजिस्ट्रेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन मे थाना सफदरगंज मे चलाये जा रहे दो दिवसीय मिशन शक्ति 5 द्वितीय चरण के अंतर्गत वृद्ध एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर मे एक सैकड़ा से अधिक लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई मे एल्मीको संस्था द्वारा आयोजित सशक्तिकरण शिविर मे संस्था के लालू प्रसाद द्वारा सफदरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से आये वृद्धजनों एव दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया कार्यक्रम मे मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक सुधीर तिवारी, आरक्षी विशाल सिंह, क मयंक एवं महिला आरक्षी काजल की टीम द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर लोगो का पंजीकरण कराया।
संस्था से आये अमित मिश्रा एव लालू प्रसाद ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों (महिला/पुरुष)* को चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन किया जायेगा उनके जीवन को अधिक सुगम व आत्मनिर्भर बनाना है। चिन्हित लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कान की मशीन, वॉकिंग स्टिक, वॉकर, कमोड बोर्ड, ट्राई-साइकिल, बैटरी चालित साइकिल, ब्रेल स्टिक* आदि सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस मानवीय पहल से न केवल जरूरतमंदों को संबल मिलेगा, बल्कि आम जनमानस में पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रति विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।



