बाराबंकी

सपा विधायक गौरव रावत ने मसौली चौराहे पर बैठक कर सपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी। लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह के समर्थन मे सोमवार की देर शाम सपा विधायक गौरव रावत ने मसौली चौराहे पर बैठक कर सपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गौरव रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताएं व्यक्त की हैं। शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए समाजवादी पार्टी सदैव संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की अपेक्षाएं समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। सपा विधायक गौरव रावत ने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दिन एजेंटो की तैनाती पर चर्चा की।
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज आयाज अहमद ने कहा कि सपा ने स्नातकों के हितों से जुड़े मुद्दों को सदन से सड़क तक मजबूती के साथ उठाया है। इसके साथ ही पीडीए समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर भी निरंतर आवाज बुलंद की है उन्होंने  मतदाताओं से संपर्क और संवाद को तेज करते हुए चुनाव के अंतिम दिन तक पूरी मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौक़े पर वरिष्ठ सपा नेता अलीम किदवाई, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शानू,  पप्पू प्रधान सादामऊ, प्रधान बुधवारा अनिल वर्मा, दिनेश वर्मा, मास्टर प्रेमचंद्र वर्मा, वीरपाल वर्मा, ताजुद्दीन अंसारी, अवधराम वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, इमरान अंसारी जकरिया, पिंकू सैनी, शाहिद अली बीडीसी, पिंकू सैनी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button