बरेली
दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली जा रहे बरेली के कांग्रेस नेताओं को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक दिया। काफिले में पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह और जिला सचिव डॉ. मुदित प्रताप सिंह सहित करीब दो दर्जन नेता शामिल थे। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने पुलिस बल के साथ नाकाबंदी कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। विरोध में कांग्रेसियों ने टोल प्लाजा पर करीब 3 घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में सभी नेता वापस लौट गए।



