बरेली

100 से अधिक FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

भीम आर्मी ने कन्हैया गुलाटी की गिरफ्तारी और पीड़ितों को पैसा दिलाने की उठाई मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली।भीम आर्मी बरेली मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांग-पत्र सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा। मांग-पत्र में सबसे प्रमुख मांग कन्हैया गुलाटी प्रकरण में गिरफ्तारी और पीड़ितों की धनराशि वापसी को लेकर है।

मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने बताया कि कन्हैया गुलाटी के खिलाफ 100 से अधिक FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़ितों में भारी आक्रोश है। मांग-पत्र में कहा गया है कि सभी मुकदमों की समीक्षा कर निष्पक्ष जांच की जाए, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाए और पीड़ितों की धनराशि की पहचान कर उन्हें वापस दिलाने के लिए प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मांग-पत्र में हाफिजगंज, शेरगढ़, फरीदपुर, कोतवाली, सीबीगंज में लंबित विवेचनाओं, जाति प्रमाण-पत्र, पेयजल संकट, जलभराव, श्मशान भूमि के सौंदर्यीकरण और SC/ST एक्ट के मामलों में पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने की भी मांग उठाई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button