बरेली
1930 की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं संजय अग्रवाल, ‘विरासत’ ब्रांड किया लॉन्च

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राम कुमार अग्रवाल परिवार की तीसरी पीढ़ी के संजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वे 1930 से चली आ रही आभूषण कला की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 16 वर्ष की उम्र से दादाजी स्व. राम कुमार अग्रवाल के साथ काम शुरू किया और अब ग्राहकों की आधुनिक पसंद को ध्यान में रखते हुए ‘विरासत बाय राम कुमार अग्रवाल जेम्स एंड ज्वेल्स’ की परिकल्पना की है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विरासत केवल नाम नहीं, बल्कि पीढ़ियों के विश्वास और अपनों के आशीर्वाद का प्रतीक है, जिसका मूल मंत्र गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी है।



