प्रधानाध्यापको की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

राज कु० मंडल
एनपीटी ब्यूरो, जामताड़ा (झा०खं०), बीते सोमवार को जिले के बीआर करमाटांड में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापको की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करमाटांड के बीपीओ सावित्री किस्कू ने किया। बीपीओ सावित्री किस्कू ने शिक्षको को विद्यालय में प्रयास कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट इंपैक्ट का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के लिए रेल प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक परीक्षा का अंक ऑनलाइन प्रविष्टि करने का निर्देश दिया। उन्होंने रुआर अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों के नामांकन, आधार, और खाता की समीक्षा की। इको क्लब का गठन एवं इको क्लब के द्वारा विद्यालय में पौधारोपण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। ई- विद्या वाहिनी में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति और बच्चों के नामांकन के अभियान अर्थात रुआर अभियान और समर कैंप का लिंक भरने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक अभिभावक मीटिंग कर ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सचिव को शिशु पंजी को यथाशीघ्र अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने एमडीएम में शत -:प्रतिशत समय पर मैसेज करने का निर्देश दिया। बीआरपी गोवर्धन कुमार ने सत्र 2024 – 25 के वर्ग अष्टम के छात्र छात्राओं की साइकिल की उपयोगिता जमा करने का कहा। मौके पर शिक्षक विद्या सागर, श्याम सिंह, अमरनाथ दास,अनिमेष मंडल,विकास कुमार, बाबोनी बास्की, सहायक अध्यापक छोटेलाल मंडल, गोविन्द मंडल,सुबोध चंद्र मोदी,सीआरपी राजेश गुप्ता,मकसूद अंसारी,भवेश चंद्र मंडल,ललन कुमार, विनय भैय्या, बी आर पी सरफराज,गोवर्धन कुमार ,एकाउंटेंट नोनी गोपाल मंडल, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, ऑपरेटर निधि कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।


