खैरथल

पंचायती राज चुनाव को लेकर किशनगढ़बास में 27 अक्टूबर को होगी विशाल जनसभा

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा एवं जन संपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
किशनगढ़बास। पंचायती राज चुनाव–2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से 27 अक्टूबर, मंगलवार को किशनगढ़बास में विशाल जनसभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। विधायक दीपचंद खेरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनसभा का आयोजन जाटका चौक स्थित विधायक कार्यालय के पास किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 12:15 बजे निर्धारित किया गया है। विधायक  दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। जनसभा के माध्यम से पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button