बोकारो

सन फ्रंट पब्लिक स्कूल टी मोड़ करमाटाँड में टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और बेहतर करने की भावना जागती है- रूपलाल ठाकुर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सन फ्रंट पब्लिक स्कूल टी मोड़ करमाटाँड में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न विषयों में नर्सरी से कक्षा आठ के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी रूपलाल ठाकुर के हाथों सभी विद्यार्थीयों को कापी कलम एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। बेरमो विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी रूपलाल ठाकुर ने कहा ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है उन्हें बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए पढ़ने लिखने में मन लगता हैं तथा अपने को बेहतर करने की भावना जागती है।समाज सेवी रूपलाल ठाकुर ने कहा बच्चों से नियमित पढ़ाई करने एवं विद्यालय में नियमित उपस्थिति देने की अपील की।मौके पर मुख्य रूप से भीम साव,साहेब केवट,शत्रुघ्न साव,खिरोधर साव आदि उपस्थित थें।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य बिनोद कुमार नापित,शिक्षक अरुण कुमार महतो,गणेश शिक्षिका पुनम कुमारी,प्रीति कुमारी,पूजा कुमारी, यशोदा कुमारी,सुमन कुमारी,सरिता कुमारी,रिया कुमारी,आदि काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button