पाकुड़

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 के लिए बाबूदाहा पंचायत का केन्द्रीय दल ने किया सत्यापन

Central team verifies Babudaha Panchayat for the National Panchayat Awards 2026

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 के तहत स्वस्थ पंचायत श्रेणी में नामित ग्राम पंचायत बाबूदाहा का केन्द्रीय दल ने विस्तृत भौतिक सत्यापन किया। दल में संजीव जून, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं कमल शर्मा, सलाहकार, SOEPR शामिल थे। इस दौरान पंचायत की स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया गया। केन्द्रीय दल का पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। दल ने आंगनबाड़ी केंद्र बाबूदाहा-1, पंचायत सचिवालय बाबूदाहा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरिस्तल्ला एवं मध्य विद्यालय सिरिस्तल्ला का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों और सेवा वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया। इस दौरान बाल भोज एवं तिथि भोज कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पंचायत के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंचायत की उपलब्धियों एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का स्थलीय सत्यापन करना था। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button