बरेली
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में 29 अक्टूबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे खंड विकास कार्यालय, आलमपुर जाफराबाद में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक कंपनियां जैसे सिद्वी इंफोटेक, सुबरोज, एक्सिस बैंक, पेटीएम, टाटा मोटर्स, अशोका लीलैंड आदि भाग लेंगी। इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए लगभग 5000 रिक्तियों पर 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov. in और https://www.ncs.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म मेला स्थल पर हेल्पडेस्क से भी मिलेगा।



