बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अनंत सिंह का एलान- जन सुराज प्रत्याशी हार गए

जदयू में वापसी और नीरज से दुश्मनी पर क्या बोले?

पटना । बिहार विधान परिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराया। तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह ने 600 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज 1,815 मतों से विजयी हुए।
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना के बीच चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पटना शिक्षक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ पटना शिक्षक सीट पर भाजपा को करीब तीन दशक बाद हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह, सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज और दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है। इसी बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार को बधाई देने से इनकार करते हुए अपनी नाराजगी की वजह भी बताई।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से पराजित किया। इस जीत के साथ पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का करीब तीन दशक पुराना कब्जा समाप्त हो गया। चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है।तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 600 मतों के अंतर से हराया।सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राहुल राज ने जीत हासिल की। उन्होंने 1,815 मतों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button