दिल्लीराष्ट्रीय

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए कल आधी रात तक चलेगी मेट्रो

70 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के ह्यओरा इंडिया टूर 2026ह्ण कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार रात 12 बजे तक बढ़ाई जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो को छोड़कर अन्य सभी लाइनों पर यह व्यवस्था लागू होगी। कॉन्सर्ट में करीब 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
जरूरत पड़ी तो अतिरक्त ट्रेनें भी चलेंगी-दर्शकों की वापसी सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी तैयार रखी जाएंगी। मेट्रो के जेएलएन स्टेडियम स्टेशन सहित प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात होंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सारथी एप से क्यूआर टिकट खरीदने की समय-सीमा भी एक घंटे बढ़ाई जाएगी। जेएलएन स्टेडियम स्टेशन वायलेट लाइन पर स्थित है और कॉन्सर्ट स्थल का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button