राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो लागू कर देंगे यूसीसी 

लखनऊ में अमित शाह का एलान

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह की देखरेख में अपने अभियान को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी कवायद तेज कर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।
अमित शाह ने कहा कि यूपी में 30 वर्ष तक इखढ की सरकार रहेगी। राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे। शाह ने उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बीजेपी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना दो, लागू करेंगे यूसीसी -केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिग्गजों की मौजूदगी में भाजपा उत्तर प्रदेश की टीम में जोश भरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी यूसीसी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (वल्ल्राङ्म१े उ्र५्र’ उङ्मीि) लागू किया गया है। अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है। उन्होंने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं और हम यहां यूसीसी लागू करेंगे।
राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती-वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती दी। अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देता हूं कि आइए संसद में वोट चोरी पर चर्चा करते हैं। विशेष सत्र का आयोजन करते हैं। हम जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ये लोग संसद में चर्चा नहीं करेंगे।
योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं-उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना चाहता हूं कि इनके नेतृत्व में सरकार ने कठोर शासन देकर यूपी को माफिया से मुक्त किया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था से जुड़े आंकड़े पेश किए। उन्होंने सपा-बसपा सरकारों के कार्यकाल की तुलना योगी सरकार से करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सीमित पुलिस बल और प्रदेश की बड़ी आबादी की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सर्जिकल स्ट्राइक और आॅपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शाह ने वर्ष 2031 तक देश को नशे की समस्या से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प को भी दोहराया।
अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो-अमित शाह ने भाजपा उत्तर प्रदेश की टीम से कहा कि आप कमर कस लो। अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो,हमें सरकार बनानी है। शाह ने कहा कि 2014 में तो हमारे केवल 44 विधायक थे। उस समय तो बहुत निराशा थी,मैं तहसील तक गया। एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ लोकसभा की 73 सीट जीतीं। 2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश यादव को रात भर नींद नहीं आई थी और हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं।
अंगद का पैर है भाजपा सरकार-अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने भाजपा के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के अनेक राज्यों में पार्टी और एनडीए की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार चुनावी सफलता हासिल कर रही है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसकी राजनीति इसी तरह चलती रही तो उसे लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहना पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button