हापुड़

किसी भी व्यक्ति को भगवान के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। 

करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है - आचार्य प्रमोद कृष्णम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भगवान के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि धर्म का प्रचार करने वाले किसी भी धर्म के प्रचारक हों, उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा और शालीनता बनाए रखनी चाहिए। धार्मिक व्यक्तित्वों को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना प्रिय बताते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें बड़ा सनातनी मानते हैं । हालांकि , उनके बयान से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है , जो अफसोसजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम: ने कहा कि
“धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी मेरे बहुत प्रिय हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और बहुत बड़े सनातनी हैं। लेकिन उनके बयान से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। यह अफसोसजनक है, दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें इसका प्रायश्चित करना चाहिए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button