मथुरा

वृंदावन में दीक्षा देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप

कथावाचक पर ठाणे में हुई रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के  सेवाधाम आश्रम के कथावाचक डा. इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो काल करने के आरोप में महिला ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कशिमिरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला का आरोप है कि वृंदावन के आश्रम में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि वह पति और दो बेटियों के साथ ठाणे में रहती है। अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित सत्संग में पहुंचकर उसने महाराज से दीक्षा ली। महाराज ने उसकी पारिवारिक समस्याएं दूर करने का भरोसा देते हुए संपर्क में रहने को कहा। दिसंबर 2023 में वह अपनी बेटियों के साथ वृंदावन पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि वृंदावन आश्रम में रात साढ़े 10 बजे महाराज ने उसे अपने कमरे में बुलाया। वहां कैमरे बंद होने की बात कहकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। एक अन्य महिला से बातचीत के दौरान उसे महाराज के व्यवहार के संबंध में अन्य जानकारियां मिलीं। उसने दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी साझा की। महिला का आरोप है इसका पता लगने पर 17 जून 2026 को महाराज ने उसे फोन पर धमकाया, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। महिला ने पूर्व में एसएसपी मथुरा से भी शिकायत की थी। डा.इंद्रदेव महाराज ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि धन उगाही के लिए महिला द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा अभी वृंदावन थाने में ट्रांसफर नहीं किया गया है। विवेचना आने पर जांच की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button