जामताड़ा

भरकट्टा बनभीतर में फुटबॉल एवं जर्सी का वितरण

युवा खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ : प्रखंड के भरकट्टा बनभीतर गांव में युवा नेता एवं जिला परिषद चुनाव के संभावित प्रत्याशी, भाग संख्या 4, केल्विन जॉन हेम्ब्रम एवं सुनीता हांसदा हेम्ब्रम द्वारा स्थानीय युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल एवं खेल जर्सी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य देवा हेम्ब्रम, विद्यालय के शिक्षक हेमलाल रजवार एवं कामदेव मंडल भी उपस्थित रहे।
खेल सामग्री पाकर युवा खिलाड़ियों में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बताया कि अब तक उनके गांव में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई विशेष सहायता नहीं मिली थी। उन्होंने केल्विन सर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनका मनोबल बढ़ा है।
केल्विन जॉन हेम्ब्रम लंबे समय से जगन्नाथपुर स्टेडियम स्थित विद्यासागर स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हुए हैं और वहां के बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों को लगातार सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं। इसी अकादमी की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी पूर्णिमा कुमारी का झारखंड अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टीम में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर हेम्ब्रम एवं सुनीता हांसदा हेम्ब्रम ने पूर्णिमा कुमारी और उनके कोच निवास मंडल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हेम्ब्रम ने कहा—
“हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है तथा नशे और बुरी आदतों से दूर रखता है। हमारा सपना है कि हमारे गांवों के बच्चे भी एक दिन राज्य और देश का नाम रोशन करें।”
उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ खेलकूद में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की।
“आज पूर्णिमा कुमारी ने सफलता हासिल की है, कल हमारे दूसरे गांवों के बच्चे भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।”
हमारा संकल्प — हर गांव में खेल का विकास, हर प्रतिभा को सम्मान और हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button