सिंगरौली

स्‍वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह ‘दाऊ साहब’ की जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर सीडब्ल्यूएस आवासीय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व, विचारों तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस संगठन महासचिव सुरेश दुबे के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दाऊ साहब के बताए मार्ग पर चलने तथा जाति, धर्म, पार्टी और समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडे ने की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दाऊ साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दाऊ साहब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, सर्वधर्म समभाव, जनकल्याण और समावेशी विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की परंपरा स्थापित की, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वरिष्ठ इंटक नेता पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में इंटक के पदाधिकारी भी सीडब्ल्यूएस आवासीय परिसर पहुंचे और कांग्रेसजनों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
सुरेश दुबे ने कहा कि दाऊ साहब केवल कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समान अवसरों के पक्षधर जननेता थे। उनका जीवन सिखाता है कि समाज और राष्ट्र का विकास तभी संभव है, जब सभी के सम्मान और अधिकारों के लिए भेदभाव से ऊपर उठकर काम किया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी उनके आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में रेणु शाह, अरविंद सिंह चंदेल, रुपेश चंद्र पांडे, पुष्पराज सिंह, अनिल वैश्य, विनीता कुशवाहा, कृष्णा शाह, देवपति सिंह, पंकज पांडे, आशीष अग्रहरी, चंद्रिका वर्मा, विजय शाह, बबुआ सिंह, अरुण सिंह, सुनील देव सिंह राजन, मनोज सिंह, केपी सिंह, अखिलेश शाह, अशोक सिंह परिहार, मुकेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, रमाशंकर शाह, अशोक कुशवाहा, राम कृपाल शाह, अरविंद दुबे, राम बृज कुशवाहा, अभिषेक सिंह, सूरज सिंह, आयुष सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीपक पांडे और मोहित कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button