बरेली

मातृशक्ति का समर्पण राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय बोले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। दीपावली के अवसर पर पं. राधेश्याम कथावाचक स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम बिहारीपुर में शुक्रवार को मातृशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैंट विधानसभा क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं सहित सफाईकर्मी माताओं-बहनों को सम्मानित किया गया।
संजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में हमारी मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी, सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया और सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, अरुण कश्यप, हर्षित, डॉ. गौरव गंगवार, सुंदरम सक्सेना, अमित सक्सेना, नीतू अग्रवाल, गीता चौरसिया, रजनी देवी, पिंकी लखेरा, नीलम, निर्मला, नीलम सक्सेना, विमला कन्नौजिया, सरिता, मधु, शकुंतला, पूजा, सपना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button