मथुरा

वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर मिला प्रयागराज से लापता ग्राम प्रधान

फेंक दिया था फोन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र में मनसैता गांव के प्रधान जानकीनाथ यादव वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर मिल गए। वह करीब सात दिन से लापते थे। स्वजन ने प्रयागराज में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई और अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर प्रयागराज पुलिस आश्रम पहुुंची और उन्हें लेकर प्रयागराज चली गई। मनसैता गांव निवासी प्रधान जानकी नाथ यादव ने पुलिस को बताया कि वह घर से बनियान और लुंगी पहनकर निकले थे। इसके बाद कछार होते हुए फाफामऊ पहुंचे। इसके बाद लखनऊ और फिर आगरा होते हुए मथुरा पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने अपने चपरासी समेत तीन लोगों से बातचीत भी की और ट्रेन से मोबाइल फेंक दिया था।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि ग्राम प्रधान का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह मानसिक तनाव में थे। हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी उनके भाई छत्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने पहले पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण कर हत्या की आशंका का मुकदमा कायम किया था। उनकी तलाश में पुलिस और सर्विलांस की 13 टीम बनाई गईं। जांच के दौरान पता चला कि उन्होंने अपने आधार कार्ड पर नया सिमकार्ड लिया है, जिसके जरिए लोकेशन ट्रेस हुई। इसके बाद तलाश में जुटी टीम वृंदावन पहुंची और लापता ग्राम प्रधान को सकुशल बरामद कर लिया। रमणरेती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभांशु यादव के मुताबिक ऐसा कोई मामला यहां पंजीबद्ध नहीं हुआ है। लोकेशन के आधार पर प्रयागराज पुलिस की टीम सीधे मौके पर पहुंची और प्रधान को वापस लेकर चली गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button