पाकुड़

धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, मुख्य सड़क पर दिखी रौनक

Crowds of shoppers throng the markets for Dhanteras and Diwali; the main road buzzes with activity

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर रविवार को भी बाजारों में खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहारों के मौसम में पाकुड़ शहर के मुख्य सड़क स्थित दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। बाजार में लोगों की भीड़ और दुकानों की रौनक से पूरा माहौल उत्सवी नजर आया। इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार विभिन्न कीमती सामानों की जमकर खरीदारी की। त्यौहार को खास और यादगार बनाने के लिए लोगों ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। दुकानदारों के चेहरों पर भी ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को लेकर उत्साह देखने को मिला। दीपावली के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी का यह उत्साह त्योहार के प्रति लोगों की उमंग और परंपराओं के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता नजर आया। हर कोई अपने घर-परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाने और दीपावली की तैयारियों को पूरा करने में जुटा दिखा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button