खैरथल
डॉ. जसवंत यादव के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा दो मिनट का मौन, दी श्रद्धांजलि
दीपावली के सभी कार्यक्रम स्थगित कर विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में दी गई भावभीनी श श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
किशनगढ़बास। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन का समाचार मिलने पर किशनगढ़बास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
गंज रोड स्थित जगदंबा परिसर में आयोजित शोक सभा में विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। विधायक के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में किशनगढ़ कस्बे के क्षेत्रवासियों को दीपावली की राम-राम करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री एवं बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
समाचार मिलते ही विधायक दीपचंद खैरिया ने सभी दीपावली कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रधान बीपी सुमन, किशनगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, नवीन खैरिया, सुल्तान सिंह, प्रकाश चंद सरपंच, पूर्व सरपंच विश्राम गुर्जर, सूरत सिंह खैरिया, पार्षद एडवोकेट मुकेश सैनी, पार्षद सुनील सांवरिया, पार्षद प्रदीप कुमार, पार्षद पंकज कुमार, अनिल खेरिया, योगेश कुमार, फराज खान, पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, देवानंद बसवाल, रविंद्र कुमार, रवि चौधरी, त्रिभुवन शर्मा, यादराम यादव, पूर्व पार्षद नितिन यादव, जतिन लालवानी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शोक की इस घड़ी में सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।