शामली

सड़क किनारे अतिक्रमण  कर बनाया अवैध टैक्सी स्टैंड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध टैक्सी स्टैंड बनाया गया है। जिसको लेकर हादसा होने का डर बना रहता है। इस मामले में स्थानीय पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है।
गांव गंगेरू में सहकारी समिति के समीप अवैध टैक्सी स्टैंड बना दिया गया है। जहां रोजाना दर्जनों कार सड़क किनारे खड़ी रहती है। मजे की बात तो ये है कि ये कार कमर्शियल नहीं है, फिर भी यहां से दर्जनों निजी कार रोजाना बुकिंग पर जाती है। जिस सड़क के किनारे ये गाड़िया खड़ी की जाती है, उस सड़क की चौड़ाई पहले से ही कम है, ऊपर से इस अवैध टैक्सी स्टैंड ने आने जाने-वालों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। पास में ही एक स्कूल स्थित है। छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए इसी अवैध टैक्सी स्टैंड के सामने से होकर जाना पड़ता है। छुट्टी के समय जब एक साथ सभी बच्चे बाहर निकलते है तो सड़क पर बहुत भीड़ हो जाती है। उस समय तो हादसा होने की संभावना ओर भी बढ़ जाती है। वही अन्य वाहनों का भी आना-जाना लगा रहता है। अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है। गंगेरू चौकी प्रभारी अंकुर भाटी का कहना है कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। सभी वाहनों को हटवा दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button