सिंगरौली
धौहनी विधानसभा-82 के नवनियुक्त संगठन प्रभारी अमित द्विवेदी का कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत
जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण कर सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धौहनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-82 का संगठन प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अमित द्विवेदी (पूर्व महामंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) का जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित द्विवेदी के अनुभव, नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, राम अशोक शर्मा, रेनू शाह, सुरेश दुबे, के.डी. सिंह, राम शिरोमणि शाहवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह, ललित सिंह, विजय सिंह, मनोज दुबे, विनिता कुशवाहा, संध्या सिंह, संध्या प्रसाद, नगर निगम पार्षद अनिल वैश्य, विजय शाह, रविंद्र पटेल, राम गोपाल पाल एवं परमेश्वर पटेल उपस्थित रहे।
इसके अलावा सुदामा कुशवाहा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष देवपति सिंह, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडेय, बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने अमित द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।



