बेतुल

बैतूल शाहपुर में आस्था का विराट स्वरूप

41 फीट के गोवर्धन पर्वत ने खींचा सबका ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार नगर परिषद की अनूठी पहल, विधायक गंगा उइके सहित जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से किया पूजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। शाहपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर परिषद ने 41 फीट के विशाल गोवर्धन पर्वत का निर्माण कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार की गई इस पहल को देखने और पूजा-अर्चना करने बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके सहित नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती पम्मी छोटू राठौर, मनोनीत पार्षद अरुण तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य पार्षदगण एवं नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शाहपुर में 41 फीट के विशाल गोवर्धन पर्वत का निर्माण इस आयोजन की सबसे खास विशेषता रहा। नगर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह नजारा यादगार बन गया। उनका कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतने विशाल गोवर्धन पर्वत देखे हैं। इस अनूठी पहल ने वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा को भव्य स्वरूप देने के साथ लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर दिया।
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार नगर परिषद के साथ मिलकर यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना, गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व से परिचित कराना और नई पीढ़ी तक हमारी सांस्कृतिक विरासत पहुंचाना है।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक ने बताया कि नगरवासियों की कुछ अलग और अनूठा करने की इच्छा को देखते हुए 41 फीट के गोवर्धन पर्वत का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। परिषद का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में इससे भी विशाल गोवर्धन पर्वत का निर्माण कराया जाए, ताकि शाहपुर को मध्यप्रदेश में एक अलग पहचान मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button