हापुड़
गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल का एडीजी, डीआईजी, डीएम, एसपी, सीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड । कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियों के दृष्टिगत एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी , जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.), पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने गढ़ गंगा मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। घाटों पर गोताखोरों, नावों एवं पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए।




