सिंगरौली

नवजीवन विहार सेक्टर-3 के पास बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार पल्सर, दो युवक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नवजीवन विहार सेक्टर-3 के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक MP66ZC4706 पर दो युवक सवार थे। इनमें एक की पहचान गहिलगढ़ निवासी सत्येंद्र कुमार शाह के पुत्र सिद्धार्थ कुमार शाह (करीब 17 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि सिद्धार्थ ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। दूसरे घायल को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई।घटना की सूचना मिलते ही विंध्यनगर थाना प्रभारी आराधना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी में घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button