बरेली

डॉक्टर की लापरवाही से डेढ़ माह की मासूम की मौत का आरोप, हंगामे के बाद समझौता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार रात कस्बे के निजी अस्पताल बेबी हेल्थ केयर सेंटर पर डॉक्टर की लापरवाही के चलते डेढ़ माह की मासूम बच्ची अनाया की मौत हो गई। परिजनों ने पहले अस्पताल में हंगामा किया, उसके बाद पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
रसूला चौधरी गांव निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी डेढ़ माह की बच्ची अनाया का कस्बे के बेबी हेल्थ केयर अस्पताल में करीब 15 दिन से इलाज चल रहा था। आरोप है कि गलत इलाज के चलते बच्ची की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। परिजनों ने कहीं और दिखाने की बात की तो डॉक्टर ने ठीक हो जाने का भरोसा दिया। सोमवार को दवा लेकर घर जाने पर बच्ची की हालत गंभीर हो गई। शाम को परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टर से दूसरी जगह ले जाने का आग्रह किया, पर डॉक्टर ने बच्ची के ठीक हो जाने का भरोसा दिया। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान अस्पताल में ही बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करने के बाद पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल संचालक को बुलाया। बाद में इलाज के खर्च को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। अस्पताल प्रबंधक अशरफ अली ने बताया कि मासूम की उनके पास आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल में हार्ट बीट चेक की गई थी, उनके अस्पताल में इलाज नहीं चल रहा था। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाकर तहरीर दी थी, लेकिन बाद में रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button