खैरथल

प्याज से भरे टृक ने तोडा़ रेलवे क्रांसिग 

शहर मे रहे जाम के हालात,लोगों को हुई भारी असुविधा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल शहर के बीच से गुजरने वाले एमडीआर 25 (कोटपूतली से किशनगढ बास) पर स्थित रेलवे फाटक सं. 93 को प्याज से भरे एक बेकाबू ट्रक ने तोड़ दिया इस हादसे के बाद पूरे इलाके में भारी जाम लग गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार खैरथल में प्याज से लदे एक ट्रक ने रफ्तार और लापरवाही के कारण रेलवे के मुख्य बैरियर (फाटक) को टक्कर मार दी, जिससे वह पूरी तरह टूट गया।

मुख्य बैरियर टूटने की वजह से रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई इस हादसे के तुरंत बाद खैरथल अंडरब्रिज और उसके आसपास के रास्तों पर भीषण जाम के हालात बन गए। मुख्य फाटक क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे और सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में एक अस्थाई बैरियर लगाया और लगभग दो घण्टे मे रेलवे इंजीनियर विभाग ने रेलवे फाटक को ठीक कर फाटक खोल दिया इस क्षेत्र में प्याज और कृषि मंडी होने के कारण अक्सर ट्रकों और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि वर्षो से यहां नेता चुनाव मे इस फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का भरोसा देते रहे है जब जीत कर चले जाते है तो इसके बाद ओवरब्रिज बनाने को भूल जाते है लगभग 20 सालों से खैरथल के लोग अपनी इस मांग को रेलवे और सरकार से करते रहे है पर मिलता है केवल आश्वासन! खैरथल के विकास मे बड़ी बाधा बन चुका है ये रेलवे फाटक
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button