दुमका

छठ घाटों का डीसी एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता के दिए निर्देश

DC and SP inspected Chhath ghats; issued instructions regarding security and cleanliness.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

दुमका। छठ महापर्व को शान्तिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान खूंटाबांध, पोखरा चौक, बड़ा बांध, दुधानी एवं पुसारो पुल स्थित घाटों की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पहुंच पथ एवं श्रद्धालुओं की सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि व्रतियों को पूजा एवं अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, नियमित पुलिस गश्ती और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने तथा जरूरत के अनुसार यातायात मार्ग में बदलाव करने की भी व्यवस्था की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुगम आवागमन बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button