बरेली

चित्रगुप्त जयंती पर चित्रांश समाज ने चित्रगुप्त चौक पर किया सामूहिक कलम-दवात का पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। यमद्वितीया पर श्री चित्रगुप्त जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति श्री चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा कोहड़ापीर स्थित चित्रगुप्त चौक पर कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर सामूहिक हवन-पूजन किया।
इस दौरान संपूर्ण ब्रह्मांड का लेखा-जोखा रखने वाले आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज एवं उनके प्रतीक चिन्ह कलम-दवात का पूजन कर समस्त मानव जाति के उत्थान एवं कल्याण की कामना की गई। श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव सक्सेना पार्षद ने बताया कि कायस्थ समाज दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के साथ अपनी कलम रख देता है और यमद्वितीया पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं उनके प्रतीक चिन्ह कलम-दवात की पूजन के बाद ही कलम उठाकर लिखने-पढ़ने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि समाज में शिक्षा का संदेश देने के लिए ही कोहड़ापीर पर समिति द्वारा चित्रगुप्त चौक पर कलम-दवात प्रतीक की स्थापना कराई गई है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतुल सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, अनिल जौहरी, अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, दिनेश सक्सेना, कमल भारती, सत्यप्रकाश सक्सेना, दीपक सक्सेना, रूपम जौहरी, विपिन सक्सेना, रत्नेश सक्सेना, शक्ति मंगलम, अनिल कंचन, आयुष सक्सेना, अक्षत सक्सेना, शुभम आजाद, चिरंजीव आजाद, अनिल कुदेशिया, सुरेंद्र मोहन, मनी सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, आदित्य सक्सेना, संजीव सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button