साहेबगंज
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल के प्रयास से जयंतीग्राम महादेवगंज में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर
ग्रामीणों को मिली बिजली समस्या से राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड के जयंतीग्राम महादेवगंज में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल के विशेष प्रयास से 100 केवी क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया।जहां लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर लगने से बड़ी राहत मिली है,इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।वही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा एवं त्योहारों के शुभ अवसर पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।इस अवसर पर अनुराग राहुल ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।क्षेत्र के लोगों को बिजली,सड़क,पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आगे भी हरसंभव पहल जारी रहेगी।मौके पर शिवशंकर यादव,पवन कुमार सिंह,प्रभुनाथ यादव,खान मंडल,सुमित कुमार,दुखन मंडल, शाह लाइनमैन,हजारी मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



